डीएवी कॉलेज में खेलकूद 13 को
कोसली | कोसलीस्थित डीएवी कन्या महाविद्यालय में 13 फरवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. जय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक कोसली वीरेंद्र सिंह सुबह 10 बजे करेंगे। समापन पर एसडीएम कोसली निर्मल नागर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर बाबा शिवपुरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।