- Hindi News
- 320 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
320 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
रावतुलाराम स्टेडियम में सोमवार को हरियाणा सरकार की नई खेल नीति की योजना स्पीड का दूसरा चरण शुरू हो गया। स्पीड टेस्ट के पहले दिन बावल खंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दमखम आजमाया। टेस्ट के दौरान 233 लड़कों 87 लड़कियों ने टेस्ट में प्रतिभागिता की। ये वाे खिलाड़ी हैं, जो प्रथम चरण में स्कूल लेवल में प्रतिभागिता कर आए हैं। सोमवार को खिलाड़ियों ने 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फॉरवर्ड बैंड एंड रिच तथा 800 मीटर दौड़ में प्रतिभागिता की।
आजहोंगे खोल ब्लॉक के टेस्ट
जिलाखेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि मंगलवार को तुलाराम स्टेडियम में ही खोल खंड के खिलाड़ियों के टेस्ट होंगे। इसके बाद 11 से 12 फरवरी को स्टेडियम में ही रेवाड़ी ब्लॉक के खिलाड़ियों के टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में नाहड तथा 14 15 फरवरी को गुरावड़ा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में जाटूसाना ब्लॉक के खिलाड़ी स्पीड टेस्ट देंगे। बचे हुए खिलाड़ियों के टेस्ट 16 फरवरी को तुलाराम स्टेडियम में होंगे। वहीं खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी है, अन्यथा खिलाड़ी को प्रतिभागिता नहीं करने दी जाएगी। जन्म प्रमाण पत्र होने के कारण कुछ प्रतिभागी खिलाड़ियों को निराश भी होना पड़ सकता है।
छ: गुणा दस मीटर शटल रन का टेस्ट देती प्रतिभागी शीतल आरती।
स्पीड प्रतियोगिता में स्टेडिंग ब्राड जंप का टेस्ट देती प्रतिभागी सुमित।
रेवाड़ी . रावतुलाराम स्टेडियम में आयोजित स्पीड प्रतियोगिता के दौरान 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी खिलाड़ी।
स्पीड प्रतियोगिता के दौरान मैडीसन बॉल का टेस्ट देती प्रतिभागी चंचल।