पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराज्यीय स्पर्धा में शामिल हुए 123 विद्यालयों के विद्यार्थी

अंतरराज्यीय स्पर्धा में शामिल हुए 123 विद्यालयों के विद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइमरी वर्ग में 1426, जूनियर में 1496 और सीनियर में 750

भास्करन्यूज | धारूहेड़ा

महेश्वरीस्थित प्रयाग स्कूल में अन्तरराज्यीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के 123 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में कक्षा चार से छह तक के 1426 बच्चों ने, जूनियर वर्ग में कक्षा 7वीं से 9वीं तक के 1496 विद्यार्थियों ने तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 10वीं से 12वीं तक 750 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

परीक्षाओं का आरंभ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व अधीक्षक विमल शर्मा, शिक्षाविद केएल शर्मा, देशराज शर्मा प्राचार्य रावमा विद्यालय खरखड़ा, उम्मेदसिंह यादव प्रवक्ता रावमा विद्यालय पचगांव, स्टॉरेक्स महाविद्यालय के प्रवक्ता मोतीलाल रावमा विद्यालय बोहड़ा कलां के प्रवक्ता अश्वनी जोशी ने किया।

सर्वाधिककोसली, महेंद्रगढ़ अलवर से

परीक्षासचिव डॉ. सूर्यकमल ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी को घोषित किया जाएगा। वहीं पुरस्कार वितरण स्कूल के वार्षिकोत्सव में 15 फरवरी को होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय तृतीय के अलावा 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा में सर्वाधिक विद्यार्थी कोसली, महेंद्रगढ़ एवं अलवर के थे।

धारुहेड़ा. महेश्वरीके प्रयाग स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।