आयोग हुआ सख्त, वाहनों की चेकिंग
कोसलीविधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन की रोक के लिए प्रशासन सतर्क है। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को रोक कर उनकी जांच की। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रचार वाहनों दूसरे वाहनों की जांच की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार ईश्वर सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता नरेश यादव की टीमों ने कोसली क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। नेशनल हाइवे पर एक्सईएन नरेश यादव की टीम ने वाहनों पर बिना अनुमति के लगे स्टीकरों पोस्टरों को उतरवाया। वहीं गुड़ियानी मार्ग पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ईश्वर सिंह ने केवल वाहनों की डिग्गियों की जांच की, बल्कि कई गाड़ियों पर लगे पोस्टरों को हटवाते हुए निर्देश दिए कि वे कोसली निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत की मदों का नगद या वस्तु रूप में विवरण, अवैध शस्त्रों, गोला-बारूद, शराब या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और सभी प्रकार की घटनाओं की वीडियो सीडी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दी जाएगी।
कोसली. विधानसभाचुनाव को लेकर कोसली में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।