पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीभगवान दयाराम बने हजरस के ब्लॉक प्रधान

श्रीभगवान दयाराम बने हजरस के ब्लॉक प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की जाटूसाना नाहड़ ब्लॉक की इकाई का गुरुवार को गठन किया गया। जाटूसाना ब्लॉक की बैठक बीडीपीओ कार्यालय और नाहड़ ब्लॉक की बैठक कोसली की रामरतन धर्मशाला में हुई। दोनों बैठकों में चुनाव पर्यवेक्षक के ताैर पर होशियार सिंह बिहागरा रमेश अहरोदिया मौजूद रहे। बैठकों की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना ने की। सर्वसम्मति से हुए चुनावों में जाटूसाना ब्लॉक से दयाराम मोरवाल को प्रधान, सुनीता रानी को उपप्रधान, राकेश को सचिव, राजकुमार मेहरा को सहसचिव, रामकुमार को कोषाध्यक्ष, कैलाशचंद को संगठन सचिव सुरेंद्र चहल को प्रेस सचिव चुना गया।