16 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
भास्करन्यूज|रेवाड़ी
हरियाणाविधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें से 10 उम्मीदवारों ने विभिन्न राजनैतिक दलों के टिकट से तथा 6 ने निर्दलीय पर्चा भरा। इसमें विधानसभा क्षेत्र 72-बावल से पांच, 73-कोसली से आठ तथा 74-रेवाड़ी से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
बावल विधानसभा क्षेत्र में श्याम सुंदर संभरवाल ने इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा। डॉ. बनवारी लाल ने भारतीय जनता पार्टी, रविन्द्र ने हरियाणा लोकहित पार्टी, कंवर सिंह ने समाजवादी पार्टी टिकट से तथा राजसिंह ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कराया।
कोसली विधानसभा क्षेत्र से जगदीश यादव ने इंडियन नेशनल लोकदल, यादुवेंद्र सिंह ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, माधेराम ने समस्त भारतीय पार्टी, विक्रम सिंह ठेकेदार ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट से तथा प्रदीप कुमार, डॉ. महेश, रामचन्द्र नरेन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विजय सोमाणी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल कराया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा प्रीतम कुमार ने बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से अपना पर्चा दाखिल कराया।
विस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का 27 सितंबर को अंतिम दिन है।
जगदीश यादव नामांकन भरने पहुंचे
कोसली| पूर्वमंत्री एवं कोसली से इनेलो पार्टी के प्रत्याशी जगदीश ने शुक्रवार को कोसली एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए बेरली पंप से रवाना होने से पहले पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कोसली से 8 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
कोसली| नवरात्रके दूसरे दिन कोसली विधानसभा-73 से 8 प्रत्याशियों ने कोसली तहसील स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए। इनेलो के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश यादव, कांग्रेस से राव यादुवेंद्र, भाजपा से विक्रम ठेकेदार समस्त भारतीय पार्टी के उम्मीदवार मांगेराम तथा गौरव, प्रदीप, नरेन्द्र, रामचंद्र ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा इनेलो से जगदीश यादव की तरफ से बेटे गौरव यादव भाजपा के विक्रम ठेकेदार की तरफ से उनकी प|ी सुरेश देवी ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर में नामांकन दाखिल किया।