पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण हत्या रोकें बेटियों को बचाएं

कन्या भ्रूण हत्या रोकें बेटियों को बचाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसलीस्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों को सम्मान दिलाने को लेकर रैली निकाली गई।

रैली को प्राचार्य राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से चलकर कोसली मेन बस स्टैंड होते हुए नठेडा गांव तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों ने नारेबाजी करते हुए बेटी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इससे पहले प्राचार्य ने कहा कि जिले का लिंगानुपात प्रदेश में सबसे कम जिलों में से है। इसलिए इसे ऊपर संतोषजनक दशा में लाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। प्राचार्य ने कहा कि घर से बेटी को सम्मान देना शुरू करें तथा कन्या भ्रूण हत्या ना करें और ना ही किसी अन्य को करने दें। यदि किसी को कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इसके बाद उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई।