जुआ खेलते दो गिरफ्तार
जुआ खेलते दो गिरफ्तार
कोसली| पुलिसने जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली, कि पावर हाउस धारूहेड़ा के नजदीक कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस ने दबिश देकर मौके पर रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते भटसाना निवासी ऋषिपाल नंदरामपुर बास निवासी प्रदीप कुमार को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।