- Hindi News
- कोर्ट के आदेश पर सरपंच समेत चार पर केस दर्ज
कोर्ट के आदेश पर सरपंच समेत चार पर केस दर्ज
कोर्ट के आदेश पर सरपंच समेत चार पर केस दर्ज
कोसली| जाटूसानाथाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव फतेहपुरी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर महिला सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में सरपंच पर गलत तरीके से बीपीएल प्लाट आवंटित करने का आरोप लगाया गया है। अदालत में दायर याचिका में फतेहपुरी निवासी भल्ले राम ने आरोप लगाया कि गांव सरपंच सोमवती पंच महेंद्र सिंह ने सितंबर 2011 में गलत कागजात के आधार पर एक महिला को बीपीएल प्लाट आवंटित कर दिया। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो उसने याचिका दायर कर दी। अदालत के आदेश पर जाटूसाना थाना पुलिस ने सरपंच सोमवती देवी, पंच महेंद्र सिंह, सुशीला देवी सुनील कुमार के खिलाफ अमानत में खयानत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।