पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल रोकना चुनौती

नकल रोकना चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी. परीक्षाके दौरान राजकीय बाल विद्यालय के गेट पर लगी भीड़।

सोमवार से सुरक्षा देगी पुलिस: बोर्ड अधीक्षक

बोर्डअधीक्षक भगवाना राम का कहना है कि बोर्ड को परेशानी से अवगत करा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन से भी पुलिस सुरक्षा को लेकर बात की गई है। मगर पुलिसकर्मियों की भर्ती में ड्यूटी के कारण पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही। अधीक्षक ने बताया कि जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की द्वारा सोमवार से पुलिस सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अिधकारियों ने सुरक्षा देने की बात ताे कह दी है, लेकिन देखना है कि जब दूसरे सेंटरों पर पुलिसकर्मी मौजूद होते हुए भी नकल हो रही है। जब और पुलिस मिलने पर नकल पर लगाम लगेगी।

स्कूलों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों के अभाव में हो रही नकल को रोकने के लिए खुद स्कूल मुखिया तक बोर्ड और जिला प्रशासन को पत्र लिख रहे हैं। दो दिन पूर्व जहां बोडियाकमालपुर स्कूल के प्राचार्य राजकुमार जलवा तथा शनिवार को कोसली स्कूल प्राचार्य सविता यादव ने बोर्ड जिला प्रशासन को को पत्र लिखकर सुरक्षा दिए जाने की मांग की। प्रशासन का तर्क है कि रेवाड़ी में राव तुलाराम में चल रही भर्ती में कर्मचारियों की ड्यूटी होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर नहीं भेजे जा सकते। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर नकल रोक पाना चुनौती बना हुआ है। प्रदेश के हर जिले में नकल का बोलबाला है जिम्मेदार भी नहीं दे रहे ध्यान।

बरामदे में बैठाने पर भी नहीं रुकी नकल

बोर्डपरीक्षाओं के दौरान नकल के हालात ये हैं कि जिनके जिम्मे परीक्षाओं में नकल रोकने की जिम्मेदारी है वे ही पर्ची फेंकने में बाहरी तत्वों का सहयोग कर रहे हैं। कोसली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी शनिवार को ऐसा ही नजारा हुआ जहां पुलिसकर्मी के सामने ही बाहरी तत्व नकल डाल रहे हैं तथा पुलिस कर्मचारी परीक्षा केंद्र की सुरक्षा के बजाय उसी की सुरक्षा करता नजर रहा है। परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू होती है। आसपास सुरक्षाकर्मियों के होने के बावजूद भी बाहरी तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं कुछ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी तक मौजूद नहीं हैं। इनमें जहां जमकर नकल हो रही हैं, वहीं स्टाफ सदस्यों के साथ बाहरी तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। इनमें बोडियाकमालपुर स्कूल, शहीद आकाश स्कूल कोसली