- Hindi News
- कोर्ट के आदेश पर प्राचार्य और क्लर्क पर केस दर्ज
कोर्ट के आदेश पर प्राचार्य और क्लर्क पर केस दर्ज
आरोप बेबुनियाद जांच में सच आएगा सामने : निदेशक
स्कूलनिदेशक अजय कुमार ने हैरानी जताते हुए कहा कि फीस जमा नहीं कराने के बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों को पढ़ा रहा था। बच्चों के अभिभावकों ने खुद स्कूल भेजना बंद कर दिया था। मारपीट का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। शिक्षा विभाग की जांच में हम निर्दोष साबित हो चुके हैं। अन्य किसी भी जांच में सच सामने जाएगा।
भास्कर न्यूज | कोसली
पुलिसने कोर्ट के आदेश पर गांव गुर्जरवास स्थित एक निजी स्कूल के निदेशक, प्राचार्य क्लर्क पर दो छात्रों के साथ मारपीट करने धमकी देने का मामला दर्ज किया है। उधर प्राचार्य ने इस कार्रवाई पर हैरानी जताते हुए कहा कि जांच होने पर सच सामने जाएगा।
गांव निवासी सूबे सिंह ने दिसंबर 2013 में शिक्षा विभाग पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि गांव के ही एक निजी स्कूल में उसका बेटा पंकज कुमार छठी में तथा भतीजा उत्सव 12 वीं के छात्र थे। फीस अन्य कोई परेशानी नहीं थी। आरोप है कि एक दिन स्कूल प्रबंधन के आदेश पर बिना वजह के दोनों बच्चों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्हें कक्षा से बाहर निकाल दिया गया। जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीडि़त ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोसली अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब स्कूल निदेशक अजय कुमार, प्राचार्य विजयपाल क्लर्क विपिन के खिलाफ मारपीट धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।