- Hindi News
- विस चुनाव : 6 लाख मतदाता बताएंगे किसमें कितना दम
विस चुनाव : 6 लाख मतदाता बताएंगे किसमें कितना दम
^आयोग के निर्देशों तक नए वोट भी बनाए जाएंगे। इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र का युवा आवेदन कर सकता है। वहीं चुनाव की घोषणा किए जाने से पूर्व जिन कामों के लिए फाइलें जमा करा रखी हैं तथा काम शुरू हो चुका है उनके काम नहीं रोके जाएंगे। -रामकिशनकांगड़ा, नायबतहसीलदार चुनाव, रेवाड़ी।
जिला के तीनों विस क्षेत्रों में वोटर्स की संख्या
विसपुरुष महिला
बावल96687 86823
कोसली 108503 99248
रेवाड़ी 106085 94203
कुल: 311275 280274
अभी भी नए वोट बनवाने का मौका
विसचुनाव में मतदान के लिए नए वोट बनवाने के लिए नागरिकों के पास अभी और मौका है। जिन मतदाताओं का वोटर कार्ड नहीं बना है, वे वोट बनवाने के लिए प्रपत्र नंबर-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करा सकते हैं या फिर जिला चुनाव कार्यालय से संपर्क कर भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं जिन मतदाताओं के कार्ड पहले से बने हुए हैं, वो कार्ड किसी कारण से कटा-फटा या फिर गुम हो गया है तो उनके दोबारा से कार्ड पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
आचार संहिता लागू, अब नहीं होंगे नए काम : चुनावकी घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसे अब लोगों को नए कामों के लिए चुनाव पूरे होने का इंतजार करना होगा। इसके तहत राजनीतिक पार्टियों को फायदा पहुंचाने के काम नहीं होंगे। वहीं पहले से शुरू हो चुके काम पूरे किए जा सकेंगे। जैसे यदि शहर में रोड बनाए जाने का काम किया जा रहा है तो वह चलता रहेगा, जबकि अब नया रोड बनवाने का काम शुरू नहीं किया हो सकेगा।
अजय कुमार | रेवाड़ी
हरियाणामें विधानसभा चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होते ही शुक्रवार से आचार संहिता लागू हो गई। प्रदेश में 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के तहत रेवाड़ी में तीन विधानसभा सीटों पर करीब 6 लाख मतदाता वोट डालकर जिला की राजनीतिक तस्वीर तय करेंगे। विस चुनाव को लेकर 31 जुलाई को जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से जिला में 5 लाख 91 हजार 549 मतदाता हैं।
अधिकारियों की मानें तो इसके बाद भी जिला से 8 हजार से ज्यादा नए मतदाताओं ने आवेदन किया हुआ है। वहीं अभी नए वोट बनवाने के लिए लोगों के पास मौका है, ऐसे में कुछ और नए वोटर मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।
कोसलीहलके में सर्वाधिक वोटर
जिलामें तीन लोकसभा सीटें हैं। इनमें रेवाड़ी, कोसली और बावल शामिल हैं। जनसंख्या पर गौर करें तो रेव