पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी महिला महाविद्यालय पौधरोपण

डीएवी महिला महाविद्यालय पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी महिला महाविद्यालय पौधरोपण

कोसली| कोसलीस्थित डीएवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से पौधरोपण अभियान चलाकर वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रीय शिक्षा समिति के प्रधान कर्नल विजय सिंह कौशल प्राचार्य डा. जयसिंह ने किया। कर्नल ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं तथा हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते है। इसके अतिरिक्त वृक्षों से पेड़-पौधों से हमें अनेक प्रकार की औषधियां फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने छात्राओं को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल भी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रही।