- Hindi News
- दसवीं कक्षा की छात्रा का आरोप दो महिलाओं ने किया अपहरण
दसवीं कक्षा की छात्रा का आरोप दो महिलाओं ने किया अपहरण
दसवींकक्षा की छात्रा ने दो महिलाओं सहित छह लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोसली थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
क्याहै मामला
15वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 माह पूर्व स्कूल से वापसी के समय रास्ते में गांव नाहड़ निवासी बाला देवी ने उसे अपने मकान के अंदर खींच लिया। मकान में रोहित, संदीप, कालु रोहित की प|ी आशा मौजूद थी। सभी ने उसे उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एक कागज पर लिखवा लिया।
बाद में संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दो माह बाद बाला ने दुबारा उसे घर के भीतर बुला लिया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आशा बाला ने जबरन उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया तथा देशराज ने उसके साथ दुराचार किया। होश आने के बाद वह अपने घर गई, लेकिन परिजनों को डर के कारण कुछ नहीं बताया। तीन सितंबर को बाला ने उसे स्कूल से बाहर बुला लिया तथा रोहित बाला ने जबरदस्ती उसे मारुति वैन में डाल लिया। नाहड़ कॉलेज के निकट संदीप, कालु देशराज भी मौजूद थे। कुछ देर बाद रोहित उसे स्कूल के गेट के सामने छोड़ गया। स्कूल में एक अध्यापिका ने उसे घर पहुंचाया। छात्रा ने शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
उप पुलिस अधीक्षक की जांच मेडिकल के बाद कोसली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।