- Hindi News
- गोवा में क्रिकेट खेलेंगे कोसली के चार युवा
गोवा में क्रिकेट खेलेंगे कोसली के चार युवा
गोवा में क्रिकेट खेलेंगे कोसली के चार युवा
कोसली | गांवमलेशियावास के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 वर्ग में गोवा के जिमखाना स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाडिय़ों के हिस्सा लेने के लिए इंटर स्टेट प्रीमियर लेज फाउंडेशन की ओर से बुलावा पत्र भी भेजा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर के पहले सप्ताह में किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन कोसली स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अव्वल रहने के बाद किया गया था। जून में आयोजित प्रतियोगिता का फाउंडेशन ने अभी परिणाम घोषित कर बुलावा पत्र भेजा है। मलेशियावास निवासी बंटी यादव, राहुल यादव, दीपक राहुल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच रविन्द्र भारद्वाज माता पिता के उचित मार्गदर्शन के साथ ही खुद की कड़ी मेहनत को दिया।