पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच नए विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उतरेगा \"मेमोरी किंग\' हिम्मत

पांच नए विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उतरेगा \"मेमोरी किंग\' हिम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेमोरीकिंग हिम्मत भारद्वाज एक बार फिर से नए रिकार्ड बनाने के लिए उतरेंगे। इस बार नाहड़ का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय साल्हावास के इस छोरे की प्रतिभा का गवाह बनेगा। हिम्मत 19 सितंबर को कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में एक साथ पांच विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उतरेगा। अब हिम्मत एक नया कीर्तिमान स्थापित कर पाएगा या नहीं यह बात तो 19 सितंबर को ही मालूम चलेगी। हिम्मत इससे पहले भी गणितीय सूत्रों को कंप्यूटर कैलकुलेटर से भी तेज गति से हल करके अपनी अदभुत अनूठी प्रतिभा के बल पर कई विश्व रिकार्ड बना चुका है।

रिकार्डिंग भेजी जाएगी यूएसए

हिम्मतअपने द्वारा बनाए जाने वाले इन रिकार्ड्स की जानकारी गिनीज बुक के यूएसए स्थित कार्यालय में दे चुका है। लगातार इंटरनेट के माध्यम से हो रही बातचीत में संस्था की ओर से हिम्मत को गाइड लाइन दी गई है। हिम्मत के रिकार्ड की जांच कैसे होगी यह बड़ा सवाल है। हिम्मत जब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा तो नाहड़ कॉलेज के ही पांच टीचर विटनेस के तौर पर मौजूद होंगे। इन पांच अध्यापकों के नाम संस्था को सौंपे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग होगी तथा यह रिकार्डिंग अन्य सभी कागजात गिनीज बुक को स्कैन करके भेजे जाएंगे। संस्था के विशेषज्ञ रिकार्डिंग को वेरिफाई करेंगे।

विश्व रिकार्ड बनाने के साथ-साथ गांव नाहड़ की सामाजिक संस्था समर्पण के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में मेमोरी पावर एवं मोटिवेशनल सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में हिम्मत मौजूद विद्यार्थियों को टिप्स देंगे कि किस तरीके से वे अपनी मेमोरी को बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पढ़ाई में रूचि बढ़ाने, वैज्ञानिक विधि से पढ़ाई करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लंबे समय तक याद रखने, एकाग्रता बढ़ाने, समय प्रबंधन, परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम हासिल करने सहित अन्य विषयों पर भी सेमीनार में जानकारी दी जाएगी। हिम्मत का कहना है कि उसे पूरा यकीन है वह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ. सूर्यपाल यादव का कहना है कि वे बेहद उत्सुक हैं इस कार्यक्रम के लिए। क्षेत्र में ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब किसी कॉलेज में विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा।

नाहड़ कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिम्मत फास्टेस्ट क्यूब (संख्या को तीन बार तक गुणा करने), मानव शरीर की 206