पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में भर्ती के लिए रहे युवक की बाइक खड़े कैंटर से टकराई, मौत

सेना में भर्ती के लिए रहे युवक की बाइक खड़े कैंटर से टकराई, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ीमें चल रही सेना भर्ती देखने के लिए रहे दो युवकों की बाइक एनएच 71 पर गुरावड़ा के निकट सड़क पर गलत तरीके से खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहादुरगढ़ के गांव जसौर खेडी निवासी प्रवीण कुमार गांव के ही रहने वाले अपने एक साथी नीरज के साथ रविवार सुबह रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती को देखने के लिए रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 पर गुरावड़ा के निकट एक कैंटर सड़क पर ही खड़ा हुआ था।

अल सुबह करीब 5 बजे सड़क पर ही खड़ा कैंटर युवकों को दिखाई नहीं पड़ा और उसकी बाइक सीधी कैंटर में घुस गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।