- Hindi News
- 660 बूथ पर डाले जाएंगे वोट, 70 संवेदनशील 53 अतिसंवेदनशील
660 बूथ पर डाले जाएंगे वोट, 70 संवेदनशील 53 अतिसंवेदनशील
रेवाड़ी| हरियाणामें 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार एक लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव को लेकर जिला में इस बार 660 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 123 मतदान केंद्र संवेदनशील अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल हैं। जिला में 660 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से 70 मतदान केंद्रों को संवेदनशील तथा 53 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें सबसे अधिक संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र कोसली क्षेत्र में हैं। कोसली विस क्षेत्र में 38 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील तथा 31 संवेदनशील केंद्र है। वहीं रेवाड़ी और बावल विस क्षेत्र में 7 8 अतिसंवेदनशील तथा क्रमश: 25 14 केंद्र संवेदनशील की सूची में शामिल किए गए हैं। इन केंद्रों पर निष्पक्ष वोटिंग के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी