पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसलीविस क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो तथा नियमों की कड़ाई से पालना हो, इसके लिए अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें। एसडीएम सोमवार को मिनी सचिवालय में ग्राम सचिवों अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजनैतिक दलों की जनसभाओं में दिए जाने वाले भाषणों की पूरी रिकार्डिंग करवाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2014 के मद्देनजर क्षेत्र में शराब की खपत पर पूरी निगरानी रखी जाए। साथ ही राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित जनसभाओं में किए जाने वाले खर्च का रिकार्ड भी दुरूस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों द्वारा की गई सभी मौखिक अथवा लिखित शिकायतों का रिकार्ड भी दर्ज करेंगे और प्रत्येक शिकायत के सामने समय का भी इंद्राज होगा। दूसरी ओर जितेंद्र कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यक्रम आयोग की ओर से चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

असामाजिक गतिविधियों की होगी रिकॉर्डिंग

एसडीएमएवं निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत की मदों का नकद या वस्तु रूप में विवरण, अवैध शस्त्रों, गोला-बारूद, शराब या असामाजिक तत्वों की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखें और सभी प्रकार की घटनाओं की वीडियो सीडी सभी प्रकार की गतिविधियों की रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाएं। रिटरनिंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपमंडल में कार्यरत सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न ना होने तक बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़ने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक रिटरनिंग अधिकारी ईश्वर सिंह, बीडीपीओ अजीत चहल, नायब तहसीलदार चेतराम, सुपरवाइजर पिंकी शर्मा, नायब तहसीलदार नाहड़ महाबीर सिंह, एससीपीओ श्रीभगवान, सुरेश सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।