पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तेश्वरी मठ में बाबा के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

मुक्तेश्वरी मठ में बाबा के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसलीस्थित बाबा मुक्तेशवरपुरी मठ में जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में महात्मा विनोदानंद महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किया। कार्यक्रम में कलाकार सुदर्शन, खोरी गोरीया, मास्टर मंगतराम उनकी पार्टी ने अपने भजनों से बाबा की महिमा का गुणगान किया।

बाबा के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विनोदानंद महाराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक मठ क्षेत्र के लोगों को एकता के सूत्र में बांधे हुए है। बाबा की असीम कृपा से यहां के भक्तजनों की मन्नतें पूरी होती है। इस अवसर पर मठ के महंत शिवपुरी महाराज ने बाहर से आए महात्माओं को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। जागरण के बाद सुबह मठ परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने देशी घी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मठ कमेटी के सदस्य कर्नल विजय कौशल, ड़ॉक्टर सूचेत, जयपाल, अशोक, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश डबला, नित्यानंद, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मराज, सरपंच देवेंद्र सिंह, मास्टर जगपाल, राजीव पंच, बिट्टू कोसलिया, रिंकू उपस्थित रहे।