4 ओवरलोड वाहन जब्त, मालिकों पर केस
4 ओवरलोड वाहन जब्त, मालिकों पर केस
कोसली| ओवरलोडवाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोसली थाना पुलिस ने बीती रात चार ओवरलोड वाहनों को काबू किया है। पुलिस ने झुंझनू जिला के गांव खांडवा निवासी श्रीभगवान को ओवरलोड वाहन के साथ कोसली से दबोचा है। इसी क्रम में पुलिस ने कोसली से ही गोद बलाह निवासी सुनील को दबोचा है। सुनील के ट्रक में भी ओवरलोड माल भरा था। पुलिस ने शहादतनगर से भी दो ओवरलोड ट्रक चालकों को दबोचा है। दबोचे गए चालकों को पहचान जाजपुर निवासी ब्रजेश मोलाहेडा जिला जयपुर निवासी विजय के रूप में हुई है। सभी ट्रक चालकों को जेल भेज दिया गया है तथा ट्रक मालिकों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।