- Hindi News
- कनपटी पर पिस्टल लगाई और लूट ले गए ~10 लाख
कनपटी पर पिस्टल लगाई और लूट ले गए ~10 लाख
अपनेरिश्तेदार के यहां से 10 लाख रुपए लेकर बादशाहपुर जा रहे तीन लोगों पर बीती रात कोसली क्षेत्र के गांव बहरमपुर के निकट बीट गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने हमला बोल दिया।
बदमाशों ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ डाले तथा पिस्टल के बल पर दस लाख की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में लूट आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मोबाइलफोन गाड़ी की चाबी भी लूटी
बादशाहपुरनिवासी राजसिंह अपने बेटे प्रदीप दामाद दीपक के साथ शनिवार को राजस्थान के गांव काठूवास में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुपए लेने के लिए गया था। राजसिंह अपने रिश्तेदार सोमदत्त से 10 लाख रुपए लेकर वापस बादशाहपुर जा रहे थे। वापसी में सोमदत्त का बेटा मोनू भी उनकी गाड़ी में सवार हो लिया। मोनू रास्ते में महेंद्रगढ़ के गांव माजरा में गाड़ी से उतर गया। राजसिंह, प्रदीप दीपक रात करीब 10 बजे बहरमपुर के निकट पहुंचे तो अचानक से ही आई एक बीट गाड़ी ने उनकी बोलेरो गाड़ी को रुकवा लिया।
बीट में से चार हथियारबंद युवक उतरकर नीचे आए और उन्होंने राजसिंह से शीशा खोलने के लिए कहा। राजसिंह अन्य लोगों ने शीशा नहीं खोला तो बदमाश गाड़ी में से रॉड निकालकर लाए और शीशे को तोड़ डाला। इस बीच राजसिंह ने गुरावड़ा के ही अपने एक रिश्तेदार के पास घटना को लेकर फोन कर दिया और रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित कर दिया। शीशा तोड़ते ही बदमाशों ने राजसिंह के दामाद दीपक की कनपट्टी पर पिस्टल लगा दी तथा कहा कि जितनी नकदी है उनके हवाले कर दे। राजसिंह ने 10 लाख रुपए बदमाशों को दे दिए। नकदी के साथ ही बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन गाड़ी की चाबी भी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर जब तक कोसली थाना पुलिस पहुंची बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोसली. बदमाशोंद्वारा क्षतिग्रस्त की गई बोलेरो।
रुपयों के बारे में बदमाशों को थी जानकारी
मामलेमें जो भी बातें सामने आई है उनको देखते हुए साफ है कि लूटपाट को अंजाम देने वाले बदमाशों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि राजसिंह के पास 10 लाख रुपए की नकदी थी। बदमाशों को जानकारी थी, इसलिए ही उन्होंने नकदी हासिल करने के लिए बोलेरो गाड़ी के शीशे तक तोड़ डाले और शीशे तोड़ने के बाद सबसे पहले कार में रखी नकदी की ही डिमांड रखी। पुलिस इस मामले में हर कोण से जांच कर रही है।
लगातार तलाश की जा रही : एसएचओ
^बदमाशोंकी तलाश लगातार की जा रही है। मामले को शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा तथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -हेमंत कुमार, थाना प्रभारी, कोसली।