- Hindi News
- डिवाइडर पर चढ़ा ट्राला, चालक की अपने वाहन तले कुचलने से हो गई मौत
डिवाइडर पर चढ़ा ट्राला, चालक की अपने वाहन तले कुचलने से हो गई मौत
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 71 पर पाल्हावास के निकट रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर पर जा चढ़ा। ट्राले ने डिवाइडर पर लगे लाइट के पोल को तोड़ दिया। हादसे में चालक शीशा टूटने के बाद ट्राले के आगे ही गिरा और अपने ही वाहन से कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं बिजली के पोल अचानक टूट जाने के कारण एनएच से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन भी हादसे के लपेटे में गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
ट्रालेतले कुचला गया चालक
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 71 पर एक तेज रफ्तार ट्राला तेज गति से झज्जर की तरफ से रहा था। पाल्हावास के निकट अचानक से ही ट्राला चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने ट्राले को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।
डिवाइडर पर चढ़े ट्राले ने लाइटों के पोल को तोड़ दिया। पोल से टकराते ही ट्राले का अगला शीशा टूट गया और चालक नीचे अपने ट्राले के टॉयर तले ही आकर गिर गया। खुद के ट्राले तले कुचले जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान रूखधीर पुत्र धीरूखान निवासी कुंडराका किशनगढ़ बांस के रूप में हुई है।
कईवाहन भी टकराए
लाइटके पोल अचानक गिरने से एनएच से गुजर रही एक कार, ट्राला, कैंटर दो ट्रक भी हादसे की चपेट में गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार दो लोग घायल भी हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्राला चालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। सड़क पर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को भी हटाया गया।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
कोसली. पाल्हावासके निकट हादसे के बाद डिवाईडर पर चढ़ा ट्राला।