ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत
मालगाड़ी की चपेट में आए ट्रैक पर काम कर रहे 2 इंजीनियर, 1 की मौत
कोसली| रेवाड़ी-हिसाररेल मार्ग पर आउटर सिग्नल के निकट ट्रैक पर काम कर रहे दो रेलवे इंजीनियर मालगाड़ी की चपेट में गए। हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इंजीनियर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी थी।
सेवानिवृत्तिके बाद की दोबारा नौकरी ज्वाइन
जयपुरनिवासी 66 वर्षीय जितेंद्र बहादुर सिंह गाजियाबाद निवासी 63 वर्षीय रविंद्र कुमार रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर थे। सेवानिवृत्ति के बाद दोनों को रेलवे विभाग द्वारा पुन: इंजीनियरिंग विंग में नियुक्त किया गया था। मंगलवार को दोनों इंजीनियर कोसली रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के निकट रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी गई। मालगाड़ी की आवाज इंजीनियर सुन नहीं पाए और दोनों उसकी चपेट में गए। हादसे में जितेंद्र बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रविंद्र को साथी कर्मचारियों द्वारा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल रविंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रेवाड़ी. मालगाड़ीकी चपेट में आने से घायल इंजीनियर रविंद्र।
रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन पर कोसली के पास हादसा
कुंड| रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग पर पाली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। गांव पाली निवासी 72 वर्षीय पूर्व सैनिक बस्तीराम सुबह घूमने के लिए पाली रेलवे फाटक की ओर गए थे। बस्तीराम को कम सुनाई देता था। रेलवे लाइन पार करते समय उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी तथा वे ट्रेन की चपेट में गए। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।