पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक समिति सदस्य के घर पर गोली चलाने वाले दो और पकड़े

ब्लॉक समिति सदस्य के घर पर गोली चलाने वाले दो और पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | कोसलीमें 2 फरवरी की रात को घर पर गोली चलाने की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को सोमवार शाम कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कोसली निवासी अजय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अजय से दो खाली खोल बरामद किए हैं। उक्त वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पंकज कुमार उर्फ अविनाश को वारदात में प्रयुक्त की गई कार, एक देशी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस सहित पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जयभगवान ने बताया कि 2 फरवरी की रात आरोपी कार में सवार होकर कोसली निवासी रवि के घर के सामने पहुंचे, और हत्या करने की नीयत से उसके घर पर गोलियां चलाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने रवि के भाई नरेन्द्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

खबरें और भी हैं...