बुजुर्गों की दौड़ में जीते रोशनलाल
गांवकताेपुरी के खेल मैदान में ग्रामवासियों के सहयोग से 4 दिवसीय क्रिकेट, युवा एवं बुजुर्ग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्पर्धाओं के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की दौड़ में जीत का शानदार जज्बा नजर आया। छोटे बच्चों के साथ ही 50 साल से ज्यादा के बुजुर्ग मैदान में दौड़े तो खूब तालियां बजाकर ग्रामीणों ने उनका हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में 6, 10 वर्ष के बच्चों की 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, चमन द्वितीय, 11 से 15 आयु वर्ष की 100 मीटर दौड़ में अश्वनी प्रथम, अादित्य द्वितीय रहे। 50 वर्ष से उपर बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में बीरड निवासी रोशनलाल प्रथम कतोपुरी का रगबीर द्वितीय स्थान पर रहा।
जाहिदपुरकतोपुरी में हुआ फाइनल मैच
प्रतियोगिताके दौरान चल रहे किक्रेट स्पर्धा का भी समापन हो गया। स्पर्धा में जाहिदपुर का इल्यु किक्रेट क्लब विजेता कताेपुरी की शहीद नवीन कुमार किक्रेट टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में आस पास के गांवों की दर्जनभर टीम ने भाग लिया। मंगलवार को इल्यु किक्रेट क्लब जाहिदपुर शहीद नवीन कुमार किक्रेट क्लब कतोपुरी अंतिम मुकाबले में पहुंचे। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। जाहिदपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के बाद सम्मान समारोह में मैन आॅफ मैच का खिताब दीपक जाहिदपुर मैन आॅफ सीरीज का खिताब मोन्टी जाटूसाना को दिया गया। विजेता उपविजेता टीम को कोसली अनाज मंडी के प्रधान कपिल, इस मौके पर राजकुमार, सरपंच सुनील, रोशनलाल चंद्र यादव ने नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कोसली. गांवकतोपुरी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बुजुर्ग।