पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय कुश्ती में रवींद्र जिला केसरी दीपक बने जिला कुमार

जिला स्तरीय कुश्ती में रवींद्र जिला केसरी दीपक बने जिला कुमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतुलाराम स्टेडियम में हुई जिला कुश्ती अखाड़ा में पहलवानों ने खूब दम आजमाया। इसमें आसलवास के पहलवानों दबदबा रहा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से हुई प्रतियोगिता में पहलवान जिला कुमार एवं जिला केसरी के लिए अखाड़े में उतरे। दंगल में जिले भर से 250 से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया।

अखाड़े में कुल 25 भार वर्गों में तथा जिला कुमार जिला केसरी की कुश्ती हुई। रेवाड़ी के भूतेश्वर अखाड़ा के पहलवान रविंद्र सिंह ने जिला केसरी का खिताब जीता तथा नांगल उगरा के राजसिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कोसली के दीपक कुमार जिला कुमार बने तथा प्राणपुरा निवासी नवीन द्वितीय स्थान पर रहे।

पहलवानोंको दिए नकद इनाम

प्रतियोगितामें समापन अवसर पर डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तथा पहलवानों को सम्मानित किया। जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को खेल विभाग की ओर से क्रमशः 200 100 रुपए नकद प्रदान किए गए। जिला कुमार दंगल में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को 21 सौ 11 सौ रुपए, जबकि जिला केसरी दंगल के विजेता को 31 सौ और उपविजेता को 21 सौ रुपये नकद प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सुनील पहलवान, पूर्व सहायक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार डीपीई, धर्मबीर पहलवान, कृष्ण पहलवान आसलवास, भरत सिंह, आजाद सिंह भूतपूर्व सरपंच बुडाना, सुरेंद्र पहलवान आसलवास, राजीव एडवोकेट, प्रियव्रत कुश्ती प्रशिक्षक, एथलेटिक प्रशिक्षक शमशेर सिंह, फुटबाल प्रशिक्षक चरण सिंह, एथलेटिक प्रशिक्षक डॉ. अनिल कुमार, सतबीर सिंह, सुशील हुड्डा, पवन कुमार लेखाकार, बिजेंद्र सिंह लिपिक, झम्मन सिंह आदि उपस्थित थे।

सीनियरवर्ग 18 किलो भार वर्ग में इनका दमखम

सीनियरवर्ग के 50 किग्रा में गौरी शंकर बनीपुर अजय कुमार हरिनगर, 54 किग्रा में अमित आसलवास विकास गोठडा, 58 किग्रा में आकाश शाहपुर योगेश रालियावास, 63 किग्रा में दीपक कोसली हितेश मीरपुर प्रथम द्वितीय रहे। 69 किग्रा में जितेन्द्र पनवाड, पवन कुमार प्राणपुरा, 76 किग्रा में नवीन प्राणपुरा, राहुल गोठडा, 85 किग्रा में जयपाल रेवाड़ी, अमित रेवाड़ी क्रमश: प्रथम द्वितीय रहे।

42 किग्रा में नीरज गुजर माजरी प्रथम, नितिन भवाडी द्वितीय, 46 किग्रा. में सूरज आसलवास प्रथम, विकास खेडा मुरार द्वितीय रहे। इसी प्रकार 50 किग्रा में शीशपाल गढ़ी अलावलपुर प्रथम, कुलदीप संगवाडी द्वितीय रहे। 54 किग्रा में अंकित गोठडा प्रथम रहे वहीं नरेश छोटा तालाब रेवाड़ी द्वितीय रहे। 58 किग्रा में नितिन बनीपुर प्रथम, योगेश रेवाड़ी द्वितीय रहे जबकि 63 किग्रा में कर्ण कोसली प्रथम रहे वहीं हिम्मत बखापुर द्वितीय रहे। 69 किग्रा में मनोज आसलवास प्रथम, अमित गुरावड़ा द्वितीय रहे। इसी प्रकार 76 किग्रा में अंकुश पुलिस लाइन रेवाड़ी प्रथम, नाहर सिंह आसलवास द्वितीय रहे।

यूं छाए आसलवास के पहलवान

प्रतियोगिताके दौरान आसलवास के खिलाड़ी खूब छाए रहे। 30 किग्रा भार वर्ग में आसलवास के कर्ण सिंह तथा सोनू क्रमश: प्रथम द्वितीय, 32 किग्रा भार वर्ग में भी आसलवास के पवन प्रथम और छतरपाल द्वितीय, 34 किग्रा. में संदीप पातूहेडा प्रथम तथा भूपेश झाबुआ द्वितीय, 36 किग्रा में देवेंद्र बधराना प्रथम हिमांशु बनीपुर द्वितीय, 38 किग्रा में भूड़ला के चाहित प्रथम धर्मपाल आसलवास द्वितीय रहे। इसी प्रकार 40 किग्रा में बुद्धराम पातूहेडा प्रथम, आकाश गुजर माजरी द्वितीय इसी प्रकार 42 किग्रा में संदीप पातूहेडा विजेता, कर्मबीर बधराना उपविजेता, 45 किग्रा में संदीप कोसली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं लोकेश मामडिया अहीर ने द्वितीय। 48 किग्रा में मनीष अकबरपुर प्रथम, अभिजीत आसलवास द्वितीय, 52 किलो में राहुल पुलिस लाइन प्रथम पंकज बधराना दूसरे स्थान पर रहे।

रेवाड़ी. रावतुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भिड़ते पहलवान।

खबरें और भी हैं...