पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्विजय अभी बच्चा है, उसे राजनीति की समझ नहीं : यदुवेंद्र

दिग्विजय अभी बच्चा है, उसे राजनीति की समझ नहीं : यदुवेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमने-सामने

पिताजी का जितना गम नहीं उतना दादा का, समय आने पर लेंगे हिसाब : दिग्विजय

भास्कर न्यूज| रेवाड़ी कोसली

इनेलोनेता दिग्विजय सिंह के बयान पर यदुवेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को समझ नहीं है, उसे अपने बुजुर्गों से हमारे परिवार के बारे में जान लेना चाहिए था कि क्या आरोप लगाने हैं। हमने हमेशा ईमानदारी की राजनीति की है।

दिग्विजय सिंह कोसली प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश यादव के प्रचार में बेरली पेट्रोल पंप पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि यहां के विधायक जनता के बीच जाना पंसद नहीं करते। इलाके में या तो नौकरी लगी नहीं अगर लगी तो पैसे देकर। इस आरोप पर यदुवेंद्र ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय अभी बच्चा है, उसे राजनीति में समझ नहीं है। कम से कम उसे अपने बुजुर्गों से हमारे बारे में जान लेना चाहिए था। पैसे देकर नौकरी लगाना, यह इनेलो का इतिहास रहा है। हम सीएम हुड्डा के कार्यकाल में 2 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुके हैं, ईमानदारी की राजनीति ने तो हमें जनता से जोड़े रखा है।

भाजपा में जाने की अटकलों पर जगदीश ने ली चुटकी, दो-दो टिकटों पर कैसे लड़ सकता हूं जगदीश यादव ने कहा कि कोसली में भाजपा के हालात यह है कि उसके पास प्रत्याशी तक नहीं है। वह मुझसे बार-बार आग्रह कर रही है। जनता बताए दो-दो टिकटों पर कैसे लड़ सकता हूं। इनेलो के प्रति समर्पित हूं और रहूंगा।

कोसली. बेरलीमें इनेलो की सभा में मंचासीन दिग्विजय।