- Hindi News
- परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखी पुलिस सुरक्षा, जमकर बाहरी हस्तक्षेप
परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखी पुलिस सुरक्षा, जमकर बाहरी हस्तक्षेप
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के तहत मंगलवार को 10वीं कक्षा की मैथ और 12वीं की फिजिक्स इकोनॉमिक्स की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिलाभर में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रेवाड़ी में 44 कोसली क्षेत्र में 22 सेंटरों शामिल हैं। हालांकि मंगलवार को परीक्षाओं के दौरान एक भी नकल का केस नहीं पकड़ा गया, लेकिन परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप रुकने का नाम नहीं ले रहा और ना ही स्कूलों के मांग के बावजूद भी सुरक्षाकर्मी पहुंच पाए हैं।
जिले में कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तक मौजूद नहीं हैं। इस कारण वहां जमकर नकल की शिकायत मिल रही है। वहीं स्टाफ सदस्यों के साथ बाहरी तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बोडियाकमालपुर स्कूल, शहीद आकाश स्कूल कोसली तथा सुलखा स्कूल परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों का अभाव साफ देखा जा सकता है। स्कूलों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों के अभाव में हो रही नकल को रोकने के लिए खुद स्कूल मुखिया तक बोर्ड और जिला प्रशासन को पत्र लिख रहे हैं। बोडियाकमालपुर स्कूल के प्राचार्य राजकुमार जलवा तथा कोसली स्कूल प्राचार्य सविता यादव ने बोर्ड को पत्र लिखकर सुरक्षा दिए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से बगैर सुरक्षा कर्मियों के ही यहां परीक्षाएं चल रही है। केंद्रों पर स्कूल मुखिया अपने स्तर पर ही नकल रोकने के प्रयासों में लगे हैं।
रेवाड़ी. हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान राजकीय कन्या विद्यालय के गेट पर जमा लोग।
शिकायत भेजी है : बोर्ड अधीक्षक
बोर्डअधीक्षक भगवान राम का कहना है कि प्रशासन से मांग के बावजूद भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही। बार-बार सेंटरों पर बाहरी तत्व हस्तक्षेप कर रहे हैं। पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने तथा बाहरी हस्तक्षेप की शिकायत गुड़गांव में बने बोर्ड कंट्रोल रूम को भेजी जा चुकी है।