पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे के बावजूद दीवार तोड़ने के मामले में हेड कांस्टेबल सहित चार पर मुकद्दमा दर्ज

स्टे के बावजूद दीवार तोड़ने के मामले में हेड कांस्टेबल सहित चार पर मुकद्दमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टका स्टे होने के बावजूद एक व्यक्ति के प्लॉट की दीवार तोड़ने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कोसली थाना पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोसली निवासी महेंद्र का गांव के ही रहने वाले जसवंत के साथ प्लॉट को लेकर झगड़ा चल रहा था। वर्ष 2013 में महेंद्र ने अपने प्लॉट के झगड़े में कोर्ट से स्टे ले लिया। स्टे के बावजूद भी जसवंत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके प्लॉट की दीवार तोड़ डाली।

इस बात की शिकायत महेंद्र ने कोसली थाना पुलिस को दी। शिकायत की जांच हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह को दी गई। महेंद्र का आरोप है कि शिकायत के बावजूद हेड कांस्टेबल से मिलीभगत करके उक्त लोगों ने उसकी बची हुई दीवार भी ढहा दी। इस मामले में महेंद्र ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर दिया था। इस्तगासे पर सुनवाई के बाद अब कोर्ट के आदेश पर कोसली थाना पुलिस ने जसवंत, शीला विकास सहित हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।