- Hindi News
- सीएम विंडो की 98 शिकायतों का अब तक समाधान नहीं
सीएम विंडो की 98 शिकायतों का अब तक समाधान नहीं
समस्याओंका समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार की अहम योजनाओं में शामिल सीएम विंडो पर जिले में विभिन्न विभागों की 98 शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
बता दें कि सीएम विंडो को लेकर अधिकारी से लेकर मंत्री तक ने कहा था कि अब नागरिकों के समस्याओं का समाधान सीधा इस विंडो के माध्यम से होगा और इसकी रिपोर्ट भी ऑनलाइन जारी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक सीएम विंडो पर करीब 200 शिकायतें मिली थी, जिनमें 98 शिकायतों का समाधान अब भी नहीं हुआ है। इसको लेकर डीसी यश गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश हैं कि इसका तुरंत समाधान करें और यदि उनका समाधान किया जा चुका है तो उसकी रिपोर्ट दें ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके। डॉ. गर्ग ने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है इसलिए इससे जुड़े अधिकारियों को चाहिए कि वे सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों समस्याओं को निर्धारित समयावधि में हल करना सुनिश्चित करें।
मंगलवार को सचिवालय सभागार में सीएम विंडो से संबंधित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम विंडो के संबंध में किसी प्रकार की कोताही, लापरवाही अथवा दोषी पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी, इस प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब सभी विभागाध्यक्ष अपने मुख्यालय से लिंक होकर अपनी देख-रेख में प्रतिदिन सीएम विंडो तथा इस ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाली विभागीय शिकायतों पर पैनी नजर रखेंगे। उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो के अधीन प्राप्त होने वाली शिकायत को निर्धारित समयावधि में दूर करने का एक उपाय यह भी है कि जो भी कार्यवाही बनती हो, उस बारे में तुरंत ऑनलाइन सूचित किया जाए, ताकि शिकायत का स्टेटस उसकी रिपोर्ट का पता चलता रहे। यदि कारणवश अथवा मजबूरन किसी शिकायत का शीघ्र हल संभव हो तो उसके ठोस कारण बताए जाएं अथवा यदि संबंधित कार्यवाही किसी अन्य स्तर पर की जानी आवश्यक हो तो उसका उल्लेख किया, ताकि संबंधित केस के निपटान में सरकार को पल-पल की प्रगति का चंडीगढ़ मुख्यालय पर पता चलता रहे।
गांवके विकास कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए
देशके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना ग्रामीण आंचल में जीवन यापन कर रहे लोगों के जीवन में खुशहाली लाने तथा उन्हें सभी प्रकार की मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कारगर सिद्ध होगी। आदर्श गांव में एक व्यवस्थित वातावरण का निर्माण और सामाजिक वातावरण का सृजन करने के साथ सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के विकास का पूरा खाका तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गरीब को उसकी वास्तविक स्थिति से बाहर लाने की दिशा में भी योजनाएं शामिल होंगी। उन्होंने इस अवसर पर अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुल्तान सिंह घोसवाल, रेवाड़ी के एसडीएम मुनीष नागपाल, बावल के एसडीएम जितेन्द्र कुमार, कोसली के एसडीएम निर्मल नागर, नगराधीश भारतभूषण गोगिया सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
रेवाड़ी. सचिवालयसभागार में आयोजित बैठक में सीएम विंडो से संबधित शिकायतों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीसी यश गर्ग।