4 को बेस्ट एथलीट का खिताब
मुबारीकपुरस्थित द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही अंतरसदनीय दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में संदीप, प्रवीण, रोहित, गोला फेंक में कपिल, विकास, देवेंद्र, लंबी कूद में राहुल, संदीप प्रवीण, लड़कियों की लंबी कूद में निकिता, सविता, नेहा, लड़कियों द्वारा गोला फेंक में अन्नु, निशा पूजा, शतरंज में रीना, पूजा और नेहा, बैडमिंटन डबल में आशीष, देवेंद्र नवीन क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग से 12वीं कक्षा का रोहित 10वीं कक्षा की अन्नु और कनिष्ठ वर्ग में खुशी महेश को बेस्ट एथलीट खिताब से नवाजा गया। वालीबॉल में अग्नि सदन, बास्केट बॉल समीर सदन, खो-खो में पृथ्वी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोसली. खेलप्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों के साथ अतिथिगण।