पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोसली में आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

कोसली में आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसली कोसलीरेलवे स्टेशन, साल्हावास-नाहड सड़क मार्ग सहित बाजार के अतिक्रमण को 11 फरवरी को हटवाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम निर्मल नागर ने अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई करें। बता दें कि इससे पूर्व एसडीएम ने 20 जनवरी को निर्देश दिए थे कि अतिक्रमणकारी एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाकर बाजार को साफ सुथरा रखें। लेकिन अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने एसडीएम के आदेशों की पालना नहीं की और वहीं जमे रहे। अब फिर से अतिक्रमण से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।