- Hindi News
- विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
रेवाड़ी | कोसलीस्थित आरसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम स्तर की परीक्षा में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक श्रीभगवान यादव ने पुरस्कृत किया। इसमें दसवीं कक्षा के तेजवीर ने राज्यभर में 164वां, वर्षा ने 166वां और पिंकी ने 189वां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में नौवीं कक्षा में अश्वनी ने राज्य में 238वां, भूपेंद्र ने 244वां, युनिशा 279वां स्थान प्राप्त किया।