पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सख्ती : अतिक्रमण पर कोसली में चला प्रशासन का पीला पंजा

सख्ती : अतिक्रमण पर कोसली में चला प्रशासन का पीला पंजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसलीमें काफी समय से परेशानी बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को आखिर प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। एसडीएम निर्मल नागर के निर्देश पर बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलजीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। प्रशासन की इस मुहिम के बाद अन्य दुकानदारों ने भी आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

मुद्दाउठाने के बाद लिया संज्ञान

दुकानदारोंद्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, और प्रशासन को बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी 2 फरवरी को कोसली में तय था। बता दें कि एसडीएम की ओर से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, मगर दुकानदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी ओर मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होते ही अतिक्रमण हटाओ अभियान भी आदेशों से आगे नहीं बढ़ पाया।

आदेश की पालना नहीं होने और विभागीय सुस्ती को लेकर दैनिक भास्कर के मुद्दा उठाने के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के आदेश पुन: जारी किए। इस पर बुधवार को राजस्व विभाग, लोकनिर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कोसली. काेसलीओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाते लोक निर्माण विभाग के अधिकारी।

जारी रहेगा अभियान

^अतिक्रमणहटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि आम लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -निर्मल नागर, एसडीएम।