- Hindi News
- कोसली में फिर हटाए गए अवैध कब्जे एसडीएम ने खुद आकर संभाला मोर्चा
कोसली में फिर हटाए गए अवैध कब्जे एसडीएम ने खुद आकर संभाला मोर्चा
जामकी समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को भी प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम जारी रही। एसडीएम निर्मल नागर की देखरेख में लोक-निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर बने अतिक्रमण हटाए।
इतना ही नहीं दुकानदारों दूसरे अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए दोबारा से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को कहा गया।
रेलवेस्टेशन के पास हटाए अतिक्रमण
एसडीएमनिर्मल नागर स्वयं दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर बने तिराहे पर पहुंचे और दुकानदारों को दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण हटाने की अपील की। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंची और सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की शुरूआत की। प्रशासन की इस मुहिम के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार आनन फानन में अपना सामान समेटते हुए मौके से इधर उधर हो गए। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का समय दिया गया था, मगर स्थिति ज्यों की त्यों रहीं, आखिरकार एसडीएम निर्मल नागर के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग की टीम स्टेशन पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया और दोबारा अतिक्रमण लगाने के आदेश भी दिए।
कोसली. कोसलीमें जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम