पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए हेल्प लाइन नंबर हुआ जारी

किसानों के लिए हेल्प लाइन नंबर हुआ जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत दिवस जौ कार्यक्रम में अधिकारियों ने दी जानकारी

भास्करन्यूज | कोसली

गांवनेहरूगढ़ में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत दिवस जौ कार्यक्रम में 70 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामकरण मलिक ने की।

डॉ. रामकरण मलिक ने किसानों को बीज, दवाई खाद खरीदने पर बिल अवश्य लेने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को दुकानदार द्वारा बिल देने पर उपकृषि निदेशक के दूरभाष नंबर 01274-222322 पर शिकायत करने की सलाह दी।

बायोगैस संयंत्र पर अनुदान

कृषिअधिकारी डॉ. सज्जन सिंह ने किसानों को बॉयो गैस संयंत्र लगाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बॉयो गैस लगाने पर विभाग की तरफ से 9 हजार रुपए अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मोहित ने किसानों को रबी फसलों में लगने वाले कीट बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

खादके संतुलित प्रयोग की बात कही

डॉ.सतीश ने किसानों को संतुलित खाद प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अंधाधुंध रासायनिक दवाइयों का प्रयोग करने की अपील की। डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को ट्राइकोडर्मा के प्रयोग करने का तरीका उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

इस मौके पर अमर सिंह, पूर्व सरपंच मुंशी, पूर्व सरपंच जीत राम, फूल सिंह, रणजीत, प्रहलाद, राज सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।