पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड : 576 खिलाड़ियों ने की जोर आजमाइश

स्पीड : 576 खिलाड़ियों ने की जोर-आजमाइश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज भी होंगे नाहड ब्लॉक के टेस्ट

भास्करन्यूज | रेवाड़ी

शहरके राव तुलाराम स्टेडियम में चल रहे स्पीड टेस्ट के चौथे दिन गुरुवार को रेवाड़ी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने स्कॉलरशिप के लिए जोर आजमाईश की। खंड के 576 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कॉलरशिप के लिए अपना दावा पेश किया। इसमें 467 लड़के तथा 109 लड़कियों ने भाग लिया।

इन खिलाड़ियों ने विभिन्न 6 टेस्ट को पार करने में पसीना बहाया। टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ियों को स्पीड योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी। अब 13 फरवरी को नाहड ब्लॉक के टेस्ट कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे। इसके बाद अगले दिन जाटूसाना ब्लॉक के टेस्ट कराए जाएंगे।

रेवाड़ी. रावतुलाराम स्टेडियम में स्पीड में मैडीसन बॉल टेस्ट देती खिलाड़ी। टेस्ट में दौड़ में दमखम दिखाते बच्चे।