- Hindi News
- दस्तावेज जमा कराने के साथ ही आवेदक को मिलेगा टोकन
दस्तावेज जमा कराने के साथ ही आवेदक को मिलेगा टोकन
ई-रजिस्ट्रेशनप्रणाली के तहत कोसली तहसील नाहड उप तहसील कार्यालयों में पूर्णतया भ्रष्टचार मुक्त करते हुए पारदर्शिता लाने के साथ विकास की ओर सरकार ने सार्थक कदम आगे बढ़ाया है।
अब ऐसे होगा ई-रजिस्ट्री के तहत भूमि रजिस्ट्रेशन ई-रजिस्ट्रेशन के जरिए आमजन को लाभांवित करने के लिए सरकार ने पूरी रूपरेखा के तहत कार्य किया है। जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले आवेदक के समय के साथ-साथ उसके समक्ष पूरी पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति को मोबाइल पर उसकी रजिस्ट्री के अपडेट होने का ब्यौरा मोबाइल मैसेज के माध्यम से मिलेगा। जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता को उपमंडल सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में बनाई गई ई-विंडो पर पहुंचकर संबंधित दस्तावेज पहचान पत्र के साथ अपाइंटमेंट लेना होगा। अपांइटमेंट के तहत आवेदनकर्ता को स्लिप भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें प्रार्थी की फोटो, तारीख, समय अपांइटमेंट नंबर अंकित होगा। उक्त विंडो पर उसके उपरांत सभी दस्तावेजों को स्केन किया जाएगा और जमा करवाए गए कागजों की संबंधित रजिस्ट्री क्लर्क के पास जांच पड़ताल करवाई जाएगी। संबंधित सब रजिस्ट्रार, तहसीलदार या नायब तहसीलदार के पास वे कागज स्वीकृत होने के लिए जाएंगे। दोबारा संबंधित आवेदनकर्ता को उसी दिन सांय तक उक्त दस्तावेजों को दुरूस्त करने के लिए वापिस किए जाएंगे। जिस आवेदकों के सभी कागज दुरूस्त मिलेंगे उन्हें उसी दिन निर्धारित फीस जमा कराने के बाद हरियाणा लैंड रजिस्ट्रेशन इंफॉर्मेशन सिस्टम विंडो से संबंधित जमीन की रजिस्ट्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे आवेदक के समय की भी बचत होगी।
प्रक्रिया रहेगी पूर्णतया पारदर्शी : नागर
सुशासनदिवस के अवसर पर सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली को शुरू किया गया। एसडीएम निर्मल नागर के मुताबिक इस नई प्रणाली में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील कार्यालयों के व्यर्थ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और निर्धारित समयावधि में ही आवेदक को रजिस्ट्री उपलब्ध होगी। कोसली की तहसील नाहड उपतहसीलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहतर ढंग से लोगों की सुविधा के लिए शुरू हो चुकी है। अब तक कोसली तहसील में 39 नाहड उपतहसील में 22 रजिस्ट्रेशन हुए हैं और यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी रहेगी।
अब तक कोसली तहसील में 39 नाहड उपतहसील में 22 रजिस्ट्रेशन