- Hindi News
- 6 साल के बच्चे पर पलटी पिकअप, मौत, दूसरा गंभीर
6 साल के बच्चे पर पलटी पिकअप, मौत, दूसरा गंभीर
बेरलीखुर्द के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत व्यक्ति के दो बच्चे गुरुवार सुबह भट्ठे के पास ही शौच कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर शौच कर रहे बच्चों पर पलट गई। इस हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका सगा 4 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बेरली खुर्द के निकट स्थित एक ईंट भट्टे पर उत्तर प्रदेश निवासी जलील मजदूरी करता है। जलील के दो बेटे 6 वर्षीय मुसकीन 4 वर्षीय शोएब गुरुवार सुबह भट्ठे के नजदीक ही सड़क किनारे कच्चे में शौच कर रहे थे। इसी दैारान एक तेज रफ्तार पिकअप आई। पिकअप का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे शौच कर रहे बच्चों पर जा पलटा। इस हादसे में दोनों मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लाया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने 6 वर्षीय मुसकीन को मृत घोषित कर दिया तथा 4 साल के शोएब की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलील की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जल्द ही पकड़ लेंगे चालक को : आईओ
^हादसेको अंजाम देने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शीघ्र ही चालक को भी दबोच लिया जाएगा। -राजकुमार, जांच अधिकारी।