कोसली में इंप्लाइज फेडरेशन की महासभा कल
रेवाड़ी | ऑलइंडिया रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से 14 फरवरी को कोसली में महासभा का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन के महासचिव अजीत कुमार ने बताया कि महासभा कोसली के रेलवे स्टेशन समीप स्थित लाला रामरतन गर्ग धर्मशाला में सुबह 10 बजे होगी। इसमें सरकार की आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए दी जा रही सुविधाओं और अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।