- Hindi News
- लापरवाही करें, समस्याओं को तुरंत सुलझाएं : सहकारिता मंत्री
लापरवाही करें, समस्याओं को तुरंत सुलझाएं : सहकारिता मंत्री
सहकारिताराज्यमंत्री विक्रम सिंह यादव ने कहा कि बिजली, पानी, सड़कें खेल मैदान होना गांवों की मुख्य समस्याएं हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी इन्हें गंभीरता से लें और समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। सहकारिता मंत्री सोमवार को जिला प्रमुख सुरेश देवी के साथ कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर, हालुहेड़ा, बेरली कलां, मुसेपुर बेरली खुर्द गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान गांव बेरली खुर्द में ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री को गदा भेंट की। मंत्री ने बिहारीपुर के ग्रामीणों द्वारा बिजली पेयजल समस्या के लिए रखी गई मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का जल्द समाधान करें। इस अवसर पर भाजपा डहीना मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, अफलातून मीरपुर, संजय गोयल, राजेंद्र सरपंच, पूर्व सरपंच श्रीभगवान, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता नरेश यादव, बीडीपीओ अजीत सिंह चहल, एसडीओ अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य लोग मौजूद थे।