पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरूगढ़ स्कूल की टीम ने किया जिले प्रदेश का नाम रोशन

नेहरूगढ़ स्कूल की टीम ने किया जिले प्रदेश का नाम रोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकवाद,कालाधन भ्रष्टाचार विषयों पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुडगांव द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में नेहरूगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में रीतू ने विपक्ष कुमारी रेनू ने प्रधानमंत्री के रूप में सरकार की भूमिका अदा करते हुए राज्य स्तर पर स्कूल की टीम को प्रथम स्थान दिलाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक ग्राम पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी स्टाफ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

जिलास्तर पर भी अव्वल

स्कूलप्राचार्य राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में प्रतियोगिता जिला स्तर पर हुई, जिसमें नांगल पठानी, सीहा, बिठवाना, नेहरूगढ़, संगवाडी के राजकीय स्कूलों के बीच मुकाबला रहा। मुकाबले में नेहरूगढ़ स्कूल की टीम ने दबदबा बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया थे, जिसके बल पर ही उन्हें राज्य स्तर पर जाने का मौका मिला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़, गुडगांव, पलवल, फरीदाबाद, मेवात रेवाड़ी की टीम ने भाग लिया था। विद्यार्थियों को 11 हजार का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. रामोतार, सरपंच होशियार सिंह पूर्व सरपंच बर्फी देवी, महीपाल, पुष्पा देवी, फूलसिंह नम्बरदार मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

कोसली. गुड़गांवमें मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रही नेहरुगढ़ स्कूल की टीम को स्कूल में सम्मानित किया गया।