पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की समस्या निवारण के लिए दिया एसडीएम को ज्ञापन

किसानों की समस्या निवारण के लिए दिया एसडीएम को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंकी समस्याओं के समाधान के लिए ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन ने कोसली एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव राजेन्द्र कामरेड ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 66 साल बाद भी प्रदेश के किसानों मजदूरों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। सरकारें चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे करती है और बाद में पलट जाती है।

उन्होंने सरकार से किसान हितैषी नीतियों को तुरंत प्रभाव से लागू करते हुए कर्ज एक मुश्त माफ करने, बुढ़़ापा पेंशन 2000 रुपए करने, भूमिग्रहण कानून 2013 में संशोधन करने, फसलों के बोनस पर लगाई गई पाबंदी को हटाने समेत कई मांग की है।

येहैं मुख्य मांग

ज्ञापनमें संगठन ने किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य, धान कपास की सस्ती खरीद से हुए घाटे का प्रति क्विंटल 2000 रुपए मुआवजा, सभी किसानों का कर्ज एक मुश्त माफ करने, बुढ़़ापा पेंशन 2000 रुपए करने, गंगायचा टोल प्लाजा बंद करने, गांव की जंगलात भूमि जिला उपायुक्तों के हाथ में देने, भाजपा द्वारा नए भूमिग्रहण कानून 2013 में संशोधन करने, फसलों के बोनस पर लगाई गई पाबंदी को हटाने, मनरेगा को सभी जिलों में लागू करने सहित किसानों गरीबों के हित की विभिन्न मांगे रखी गई हैं।