- Hindi News
- 517 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति के लिए बहाया पसीना
517 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति के लिए बहाया पसीना
स्थानीयराव तुलाराम स्टेडियम में चल रहे स्पीड टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार का रेवाड़ी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने स्कॉलरशिप के लिए दमखम दिखाया। स्पैट से स्पीड हुई योजना के तहत खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कॉलरशिप के लिए अपना दावा पेश किया। इस दौरान रेवाड़ी खंड के 517 खिलाड़ियों ने टेस्ट दिया। इसमें 382 लड़के और 135 लड़कियों ने दौड़ जंप के विभिन्न 6 टेस्टों को पास करने के लिए जोर-आजमाईश की। वहीं बुधवार को भी खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्र की जांच में अधिकारी प्रशिक्षक मशक्कत करते रहे। कुछ खिलाड़ियों को सही जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण प्रतियोगिता में भाग लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश जांगड़ा का कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी या कमेटी द्वारा जारी, आधार कार्ड प्राचार्य द्वारा सत्यापित या फिर स्कूल का विड्राल जिस पर विद्यार्थी की फोटो लगी हो, वो लाना अनिवार्य है। इसके बिना खिलाड़ी को भाग लेने नहीं किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का बार-बार हिदायत दी जा रही है, मगर कुछ खिलाड़ी इसके बिना पहुंचे। बिना जन्म प्रमाण पत्र के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकते।
आजभी होंगे रेवाड़ी ब्लॉक के टेस्ट
कार्यक्रमके तहत 12 फरवरी को भी तुलाराम स्टेडियम में रेवाड़ी ब्लॉक के ही खिलाड़ियों के टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। रेवाड़ी ब्लॉक के खिलाड़ियों के टेस्ट पूरे होने के बाद 13 फरवरी को नाहड ब्लॉक के टेस्ट कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे।
रेवाड़ी . स्पीडके दूसरे चरण में स्टैंडिंग ब्राड जंप का टेस्ट देती रेवाड़ी खंड की प्रतिभागी ज्योति।
स्पीड टेस्ट की 800 मीटर दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी।
फारवड बैंड एंड रीच टेस्ट देती प्रतिभागी प्रिया।
रेवाड़ी खंड की द्वितीय चरण की स्पीड प्रतियोगिता में मैडीसन बॉल का टेस्ट देती प्रतिभागी पुष्पा।