पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले की ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होगी वार्ड बंदी

जिले की ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होगी वार्ड बंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलारेवाड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में वार्ड बंदी का काम 13 फरवरी से आरंभ किया जाएगा। वहीं गठित किए गए वार्डों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन सर्कल राजस्व अधिकारियों द्वारा 2 मार्च को किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. यश गर्ग ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।

11से 16 मार्च तक होगा आपत्तियों का निपटारा

डीसीने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को गठित किए गए वार्डों के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्तियां 5 मार्च से 10 मार्च तक संबंधित सर्कल राजस्व अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 11 मार्च से 16 मार्च तक संबंधित अधिकारियों द्वारा आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दर्ज कराई गई आपत्तियों के निर्णय के विरुद्ध संबंधित उपमंडल अधिकारी के समक्ष 17 मार्च से 21 मार्च तक अपील दायर की जा सकती है। इसके बाद 22 मार्च से 27 मार्च तक अपीलों का निपटारा करने के बाद 30 मार्च को गठित किए गए वार्डों को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्री इन्तकाल का कार्य ऑनलाइन ही करें तथा कोई भी रजिस्ट्री इंतकाल मैनुअल ना हो।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुल्तान सिंह घोसवाल, एसडीएम रेवाड़ी मुनीष नागपाल, एसडीएम बावल जितेन्द्र कुमार, एसडीएम कोसली निर्मल नागर, डीडीपीओ रमेश शर्मा कई तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।