पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी अस्पताल जमा कराएं टीबी मरीजों का ब्यौरा

निजी अस्पताल जमा कराएं टीबी मरीजों का ब्यौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीबीरोग पर मंथन करने के लिए प्रदेश के सभी नोडल अफसर 19 फरवरी को पंचकुला में जुटेंगे। वहां इस रोग को लेकर प्रत्येक जिले के अफसर अपने-अपने जिले की रिपोर्ट पेश करेंगे और इस पर अंकुश लगाने के लिए अपनी राय देंगे। अधिकारियों की इस मीटिंग में स्टेट टीबी रोग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर के साथ ही अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

इनमुद्दों पर होगी चर्चा

स्वास्थ्यविभाग के नोडल अफसर के मुताबिक यह मीटिंग हर तीन माह में होती है। इसमें टीबी के प्रोग्राम का रिव्यू किया जाता है। जिसमें जिले में कितने मरीज, जांच की क्या व्यवस्था है, कितने केंद्रों पर जांच होती है कैसे इस रोग पर अंकुश लगाएं सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर नोडल अधिकारी चर्चा करते हैं। वहीं सीनियर्स भी टीबी को लेकर अपना परामर्श देते हैं।

सैंपलकलेक्शन के लिए जिले में 9 बलगम केंद्र

स्वास्थ्यविभाग की ओर से टीबी के मरीजों के सैंपल कलेक्शन करने के लिए जिले में 9 बलगम केंद्र बनाए हुए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल, बावल, मीरपुर, गुरावड़ा, कोसली, नाहड़, खोल धारूहेड़ा शामिल हैं। इन केंद्रों पर कोई भी मरीज अपना बलगम जांच करा सकता है। यहां दो सैंपल लिए जाते हैं। इनमें एक तो उसी समय और दूसरा अगले दिन अल-सुबह का सैंपल होता है। इनमें पॉजीटिव आने के बाद ही मरीज का इलाज शुरू किया जाता है।

बढ़रहे हर साल टीबी के मरीज: जिलामें टीबी के हर साल मरीज बढ़ रहे हैं। अधिकारी इसके पीछे कारण लोगों की जागरुकता को मानते हैं। अगर बात आंकड़ों की करें तो जिला में साल 2013 में 1364 मरीजों का इलाज हुआ था। वहीं अगले साल 2014 में बढ़कर इनकी संख्या 1424 पहुंच गई। इसके अलावा वर्ष 2015 में 1451 मरीजों का इलाज किया गया था। इस साल जनवरी 2016 में 80 मरीज चुके हैं।

टीबी के लक्षण

>2 सप्ताह से अधिक खांसी। खांसी के साथ कभी-कभी खून का आना।

> शाम के समय हल्का बुखार का आना।

> भूख लगना और वजन कम होना भी एक कारण है।

> गर्दन के बगल में गांठ हो जाना भी एक सामान्य लक्षण है।

> पेट, फेफड़े, दिमाग हड्डियों की टीबी भी हो सकती है।

टोलफ्री नंबर पर लें जानकारी : टीबीकी जानकारी के लिए सरकार की ओर से टोल फ्री नंबर 1800116666 भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक जानकारी ली जा सकती है।

^जिले में चल रहे निजी क्लीनिकों के संचालकों को टीबी के मरीजों का रिकार्ड नोडल अफसर के पास जमा कराना होगा। इसमें वह कब से इलाज ले रहा है सहित अन्य जानकारी शामिल हैं। जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। 19 को पंचकुला में होने वाली मीटिंग में टीबी को लेकर रिव्यू कार्यक्रम होगा। -डॉ. टीसी तंवर, जिला क्षय रोग अधिकारी, रेवाड़ी।

खबरें और भी हैं...