Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में रेवाड़ी की प्रियंका बनीं उपाध्यक्ष
रेवाड़ी | दिल्लीविश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ के चुनाव में जिले की प्रियंका छावड़ी को उपाध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष बनने पर प्रियंका के प्रयासों को जिले के लोगों ने सराहना की है।
बता दें कि गत 9 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में जिले के गांव संगवाड़ी निवासी प्रियंका को उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रियंका के चाचा वीर सिंह छावड़ी ने बताया कि इस छात्र संघ के चुनाव के लिए विभिन्न संगठनों के छात्रों ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। प्रियंका ने एबीवीपी संगठन की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। उन्होंने बताया कि प्रियंका गणित विषय में बीएसई उत्तीर्ण की है। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। इनके पिता जयप्रकाश छावड़ी दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर गुर्जर समाज के अध्यक्ष श्योलाल गुर्जर, पूर्व पार्षद हनुमान छावड़ी, अशोक पहलवान, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा राम सिंह छावड़ी, ब्लॉक समिति मेंबर जसवंत सिंह, संगवाड़ी सरपंच विनोद, हवलदार धनसिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, सुरेश, बाबूलाल छावड़ी, पूर्व सरपंच संगवाड़ी निहाल सिंह, राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच इंद्राज सिंह, लाधुवास गुर्जर सरपंच पप्पू, सतवीर यादव, पवन सीहा, जयवीर योगी, दिनेश सैनी, धर्मेंद्र छावड़ी, पंच नरेश , अनिल छावड़ी, लीला राम, महीपाल सिंह, कोसली सरपंच जगदीश, शेर सिंह समेत कई ने सराहना की।