- Hindi News
- रागनी कंपीटिशन में आई लाल बत्ती की गाड़ी की तलाश में जुटा आयोग
रागनी कंपीटिशन में आई लाल बत्ती की गाड़ी की तलाश में जुटा आयोग
कोसली|प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन पर कोसली में भाजपा के कुछ समर्थकों की तरफ से करवाए गए रागनी कंपीटीशन में आई लाल बत्ती की गाड़ी चुनाव अधिकारियों ने तलाश शुरू कर दी है। यहां बता दें कि इस कार्यक्रम में रागनी महिला कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए जिस पर पैसे भी खूब लूटे। यह आयोजन मोदी की अपील के खिलाफ था और भाजपा नेताओं ने इसे व्यक्तिगत बताकर खुद को विवादों को अलग कर लिया था।
अधिकारियोंने कहा-गाड़ी के नंबर मिले, रिपोर्ट के बाद नोटिस
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को कोसली में प्रीति यादव (सदस्य केन्द्रीय समिति बीजेपी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग से कोसली एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने संज्ञान ले लिया है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कार्यक्रम में आयोजक द्वारा निजी गाड़ी पर लाल बत्ती का प्रयोग किस आधार पर किस हैसियत से किया गया। अधिकारियों ने कहा कि गाड़ी के नंबर मिल गए हैं। पूरी रिपोर्ट होने के बाद ही नोटिस दिया जाएगा।