पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिम्मत भारद्वाज आज करेंगे विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास

हिम्मत भारद्वाज आज करेंगे विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिम्मत भारद्वाज आज करेंगे विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास

कोसली|मेमोरी किंगके नाम से मशहूर हिम्मत भारद्वाज 19 सितम्बर को नाहड स्थित राजकीय महाविद्यालय में अपनी गणना मेमोरी का उदाहरण देकर कई विश्व रिकॉर्ड्स बनाने का प्रयास करेंगे। गणितीय सूत्रों को कंप्यूटर कैलकुलेटर से भी तेज गति से हल करके भारद्वाज अपनी अदभुत प्रतिभा के बल पर पहले भी कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। साल्हावास निवासी हिम्मत भारद्वाज महाविद्यालय में आयोजित सेमीनार के दौरान वे युवाओं को प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपनी मेमोरी को बढ़ाने, पढ़ाई में रूचि बढ़ाने, वैज्ञानिक विधि से पढ़ाई कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लंबे समय तक याद रखने, एकाग्रता बढ़ाने, समय प्रबंधन, परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम हासिल करने सहित अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सूर्यपाल यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।

हिम्मत भारद्वाज।